पुलिस ने 3 लोगों के साथ 1 बीडीसी सदस्य को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने 3 लोगों के साथ 1 बीडीसी सदस्य को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार, नशा कारोबार में संलिप्त बीडीसी की सदस्यता रद्द करने की उठी मांग।

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना फतेहपुर के जख़बड़ में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।

जिसमें कार की तलाशी के दौरान 4 लोगों से 11. 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है । व्यक्तियों की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र जैसी राम निवासी ज्वाली, विवेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी हरसर,परमजीत पुत्र सुखदेव निवासी ज्वाली, अतुल धीमान पुत्र सतीश कुमार निवासी नगरोटा सुरियाँ के रूप में हुई है ।

पुलिस ने उक्त चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि विवेक कुमार निवासी हरसर एक कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य है और नशे के कारोबार में संलिप्त होने के कारण कई दफा चरस के साथ भी पकड़ा जा चुका है।

साथ ही चिट्टे के आरोप में तीसरी बार पकड़ा गया है। हालांकि सम्बंधित विभाग ने पद से सस्पेंड तो कर दिया है लेकिन अभी तक सदस्यता रद्द नहीं की है।

वहीं बुद्धिजीवी वर्ग ने बताया कि नशे में संलिप्त बीडीसी की तुरंत प्रभाव से सदस्यता रद्द की जाए। क्योंकि नशे में संलिप्त हिने के कारण पंचायत हरसर व पनालथ में एक भी विकास बीडीसी सदस्य द्वारा नहीं करवाया जा रहा, ओर पद की गरिमा को न रखते हुए अनेकों युवाओं को नशे के गर्त में डालने का काम किया जा रहा।

डीसी काँगड़ा के बोल

इस बारे में डीसी काँगड़ा निपुण जिंदल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार के बारे में जल्दी ही रिपोर्ट ली जाएगी व कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगा।

एसपी नूरपुर के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा। उन्होंने अपील की है कि नशे में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दें ,सूचना देने बाल का नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...