पुलिस ने 29.59 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया नशा तस्‍कर

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम ने 29.59 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान ऋतिक निवासी सहारनपुर के तौर पर की गई है। सदर थाना पुलिस की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंची। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को सदर थाना पुलिस में हरियाणा के सिरसा से विजय सोनी नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने दिल्ली से आरोपित को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपित से गहन पूछताछ की तो उसने यह बताया था कि वह आगे सप्लाई करने वाला था। उसने यह भी बताया था कि वह कहां से चिट्ठा लेकर आता था। पुलिस ने इसी इनपुट के आधार पर शिमला के भट्ठाकुफर निवासी संदीप शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पूछताछ के आधार पर इनपुट जुटाकर इस केस को आगे बढ़ा रही है ताकि मुख्य आरोपित तक पहुंच सके। अभी तक कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चिट्टा बाहरी राज्यों से शिमला में सप्लाई हो रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...