पुलिस ने पिकअप जीप से पकड़ा शराब का जखीरा

--Advertisement--

पुलिस ने चम्बा-तीसा मार्ग पर पिकअप जीप से पकड़ा शराब का जखीरा, चालक नहीं दिखा पाया दस्तावेज

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस शराब माफिया पर लागातार शिकंजा कसे हुए है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार देर रात चम्बा-तीसा मार्ग पर इंडनाला के पास एक पिकअप जीप से देसी शराब की 37 पेटियां बरामद की हैं।

पुलिस ने जब शराब को ले जाने के बारे में कागजात मांगे तो वाहन में सवार चालक योगराज कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) ए के अंतर्गत कार्यवाही करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। बीते एक दिन पूर्व भी पुलिस ने पठानकोट पंजाब के एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा था।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस लोकसभा चुनावों से पूर्व अवैध शराब व अन्य नशे के कारोबार को रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...