पुलिस ने अवैध खनन करने पर चार ट्रैक्टर किए जब्त

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने अवैध खनन में प्रयोग किए गए चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई चल रही है। अगस्त में खनन विभाग की टीम ने उदयपुर क्षेत्र में दबिश दी थी। यहां पर विभाग की टीम को रावी किनारे रेत के ढेर लगे हुए मिले थे। इस पर पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच में खनन करने वालों की पहचान कर ली गई और जिन लोगों ने रावी से अवैध रेत निकाली थी पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब हो गई। अब खनन में प्रयोग किए गए चार ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। आगामी जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...