पुलिस को देखकर भगा ले गया वाहन, दुर्घटना के बाद पकड़ी शराब, चालक फरार

--Advertisement--

पुलिस को देखकर भगा ले गया वाहन, दुर्घटना के बाद पकड़ी शराब, चालक फरार

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला पुलिस का नशाखोरों पर अब ऐसा भय पैदा हो गया है कि वह अब पुलिस को देखते ही भागते हुए नजर आते हैं। ऐसे ही एक मामले में एक वाहन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी तो भगा ली, लेकिन आगे जाकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन चालक फरार हो गया और पुलिस ने वाहन सहित अवैध शराब को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार छोटा शिमला थाना के तहत कसुम्पटी पुलिस चौकी की एक टीम जीरो प्वाइंट हेटविक एनएच-05 पंथाघाटी में गश्त और यातायात चैकिंग पर थी। इसी दौरान यहां एक ऑल्टो कार शिव मंदिर देवनगर से पंथाघाटी की ओर जा रही थी, जिसके चालक ने वाहन को जीरो प्वाइंट हेटविक से घाटड़ू रोड की ओर मोड़ दिया।

जिसे चैकिंग के दौरान रूकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और वाहन को बहुत तेज गति और लापरवाही से चलाया और घाटड़ू रोड की ओर भगा ले गया। जब उसका पीछा किया तो राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग पर एक ऑल्टो कार सड़क  से नीचे गिर गई है और एक पेड़ से लटकी हुई है।

क्षतिग्रस्त गाड़ी के पास से शराब की तेज गंध आ रही थी और ऑल्टो की बायीं पिछली खिड़की खुली थी और शीशा टूटा हुआ था। केवल यूटी चंडीगढ़ में बिक्री के लिए सील की गई अंग्रेजी ब्रांड की 5 शराब की बोतलें वाहन के पास पाई गईं और 5 टूटी हुई बोतलों के सीलबंद ऊपरी ढक्कन और एक कार्डबोर्ड बॉक्स जो 2 टुकड़ों में क्षतिग्रस्त स्थिति में पाई गई।

पुलिस ने इस शराब व वाहन को कब्जे में ले लिया है और बीएनएस की धारा 281 और 179 एमवी एक्ट और आबकारी अधिनियम 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...