पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 800 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 800 पेटी अवैध शराब बरामद…चालक गिरफ्तार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शिलाई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 पेटी देसी शराब (मार्का संतरा नंबर-1) बरामद की है। यह कार्रवाई 3 दिसंबर को रात्रि नाकाबंदी के दौरान की गई। ट्रक नंबर (HP23F-3600) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से शराब की पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने ट्रक चालक सुमित कुमार (33 वर्ष), पुत्र पूर्ण सिंह, निवासी गांव तालिया, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां ले जाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...