पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी पर हुई फायरिंग, कार सवारों ने चलाई गोलियां, दो युवक घायल

--Advertisement--

पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी पर हुई फायरिंग, कार सवारों ने चलाई गोलियां, दो युवक घायल।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत प्लासड़ा रोड पर मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब कार में सवार पांच-छह युवकों ने अचानक हमला कर फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने गोली चलाते हुए दो युवकों को निशाना बनाया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों के हाथों व टांगों में छर्रे लगे हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है। पुलिस के अनुसार दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

घायलों के अनुसार कार में आए हमलावरों ने आते ही हमला बोल दिया और देसी कट्टे से फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी रिक्की और नीरज के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटज खंगाली जा रही है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने स्वयं मौके का दौरा किया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी विनोद धीमान का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...