पीएम मोदी की चंबी रैली पर बारिश का साया, कल से करवट बदलेगा मौसम, देखिए ताजा अपडेट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन कल यानी नौ नवंबर से मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदल सकता है। कल बुधवार को तीन जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

कांगड़ा, चंबा व कुल्‍लू में बारिश की संभावना है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। बुधवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली होगी। पीएम मोदी की चंबी मैदान में होने वाली रैली पर बारिश का साया है।

दो दिन कड़े तेवर दिखा सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। नौ नवंबर को चंबा, कांगड़ा व कुल्लू में आंधी के साथ बिजली गिरने और वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है, जबकि उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

बारालाचा और शिंकुला दर्रे पर भारी हिमपात

हिमाचल प्रदेश में लाहुल स्पीति सहित रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में ताजा हिमपात हुआ है। इससे बारालाचा और शिंकुला दर्रे पयर्टकों के लिए बंद हो गए हैं। बारालाचा व शिंकुला दर्रे पर एक फीट के करीब हिमपात हो गया है। यहां आने वाले दिनों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...

आरट्रैक की विदुर वक्ता से अभेद्य बनेगी भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका परीक्षण

हिमखबर डेस्क  सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की विदुर वक्ता पहल...

एआई कोर्स के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰...