हिमखबर – डेस्क
करेर पंचायत में प्रवासी बाप बेटे द्वारा जहरीला पर्दाथखाने का मामला सामने आया है। दोनों बाप व बेटे को भोटा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रैफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाप बेटा दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है। करेर पंचायत में दोनों किराए के मकान में रहते है। बाप व बेटे के बीच कहासुनी हो गई।
इसी बीच को लेकर युवक ने गुस्से में आकर गलती से कोई जहरीला पर्दाथ निगल लिया। कुछ देर बाद युवक की तबीयत खराब होने लगी। युवक को उपचार के लिए भोटा पीएचसी हॉस्पिटल ले जाया गया।

