पिकअप से 250 किलोग्राम अवैध फर्न बरामद, वसूला 35 हजार जुर्माना

--Advertisement--

संगड़ाह – नरेश कुमार राधे

वन परिक्षेत्र की एक विशेष टीम ने पिउलीलानी के समीप एक पिकअप  HP79-2741) से 250 किलोग्राम अवैध फ़र्न बरामद की है। वन परिक्षेत्र की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान एक गाड़ी को जब चैकिंग के लिए रोका गया। पिकअप से 250 किलोग्राम अवैध फ़र्न बरामद हुई।

पिकअप में चालक कजवा निवासी नरेश पुत्र कुंबिया सहित दो अन्य सहयोगी रामस्वरूप पुत्र देवी राम तथा राकेश पुत्र रणदीप मौजूद थे। आरोपी से जब फर्न से संबंधित कागजात के बारे में पूछा गया तो इनके पास फर्न ले जाने का कोई परमिट नहीं था।

वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्या सागर के नेतृत्व में फर्न सहित पिकअप को कब्जे में लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय संगड़ाह पहुंचाया गया। विधिक कार्रवाई करने के बाद वन संपदा को नष्ट करने के जुर्म में 35025 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसके बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया। विभाग की इस रात्रि गश्त टीम में वन रक्षक राजेन्द्र सिंह, सत्यपाल, तन्नू शर्मा, मेला राम व अमर सिंह शामिल थे।

डीएफओ उर्वशी ठाकुर के बताया कि गाड़ी को जुर्माना राशि लेने के बाद छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने इसी हफ्ते 12 कुंटल फर्न और 92000 राशि वसूल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...