पालमपुर शहर में सफाई कर्मियों ने काम करने से किया इनकार, बोला परेशान करता है ठेकेदार

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

नगर निगम पालमपुर के दो वार्डों के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार से काम करने से इनकार कर दिया है। इन वार्डों में वार्ड नंबर दो अपर पालमपुर व वार्ड नंबर तीन पालमपुर शामिल हैं।

शुक्रवार को कर्मचारियों ने सुबह शहर का कूड़ा नहीं उठाया, जिसमें चलते शहर में कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं। इस समस्या को लेकर अब नगर निगम प्रशासन संबंधित सफाई ठेकेदार से पूछताछ कर रहा है, क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम पालमपुर के 15 वार्ड हैं। इन वार्डों की सफाई का जिम्मा तीन सफाई ठेकेदारों को दिया है। हर ठेकेदार को पांच-पांच वार्ड दिए गए हैं। हर ठेकेदार ने सफाई के कार्य के लिए 50-55 कर्मचारी रखे हैं।

अब वार्ड नंबर दो व तीन के सफाई कर्मचारियों में से जो 20 से 22 कर्मचारी बाजार के झाडू मारने व डोर डू डोर से एकत्रित किए गए कूड़े का उठाने के लिए रखे हैं। उन्होंने टूक कर दिया है कि वह लोग काम नहीं करेंगे।

कर्मचारियों का आरोप है कि उनका ठेकेदार हर रोज काम पर बुलाता है। एक तो उन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता। इसके अलावा अगर महीने के एक भी दिन मजबूरीवश छुट्टी कर लें तो उसके पैसे काट लेता है। ऐसे में वह लोग मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। इसलिए वह लोग काम नहीं करेंगे।

क्या कहते है अधिकारी

उधर नगर निगम उप-महापौर पालमपुर आशीष नाग ने बताया कि पालमपुर बाजार के वार्डों में सफाई को लेकर ठेकेदार से बात की है। ठेकेदार को सीधे शब्दों में कहा गया है कि अपने कामगारों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन सफाई कार्य को लेकर कातोही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। तुरंत प्रभाव से शहर की सफाई करवाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...