
पालमपुर- बर्फू
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की युवा प्रतिभा को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर प्रदान किया जाता है।
इसी संदर्भ में निम्न विद्यालयों में जिला युवा उत्सव में प्रतिभागिता हेतु खंड स्तर से दल के चयन हेतु प्रतिभागिता का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे लोक गीत, लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, एकांकी, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम वादन, कथक नृत्य व अन्य प्रमुख रहेंगे।
जिला युवा उत्सव 2021 में विकास खंड से प्रतिनिधित्व के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड भवारना हेतु दिनांक 11 नवंबर 2021 को Government Co – Education Ser. Sec. School Ghuggar (पालमपुर) में किया जा रहा है
खंड स्तरीय युवा उत्सव 2021 में मुखयतीथी SDM Palampur HAS अमित गुलेरिया व एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष रोहित चौहान रहेंगे।
इस युवा उत्सव का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की तरफ से भवारना ब्लॉक के युवा स्वयंसेवी व एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार (राज) युवा क्लब लोहना के साथ मिलकर करेंगे।
