पालमपुर बाजार की समय सारणी प्रात 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित की गई

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जस्वाल

प्राप्त सुझावों पर विस्तृत विचार विमर्श के पश्चात व्यापार मंडल पालमपुर में निर्णय लिया है कि कोरोनावायरस के दृष्टिगत उभरी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पालमपुर बाजार की समय सारणी प्रात 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

सायंकालीन की अवधि में 4:00 बजे के  पश्चात भी ढाबा तथा रेस्टोरेंट संचालक कार्य कर सकेंगे। प्रातः कालीन 9:00 बजे से पहले सब्जी तथा डेयरी आदि उत्पाद से संबंधित व्यवसायी भी कार्य कर सकेंगे। दवा विक्रेता रूटीन में अपना कार्य कर सकेंगे।

निर्धारित समय सारणी से जिन व्यवसायियों को छूट दी गई है यदि भी भी समय सारणी के अनुसार अपना प्रतिष्ठान संचालन करना चाहे तो कर सकते हैं। अनुरोध है कि बाजार बंद होने के पश्चात सभी व्यवसायी कोविड-19 प्रोटोकॉल की अनुपालना को सुनिश्चित बनाएं तथा घर पर ही रहने की अनुकंपा करें।

व्यापार मंडल आपके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करता है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...