पालमपुर के बाद फतेहपुर मे समाजसेवी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला

--Advertisement--

फतेहपुर/कांगड़ा – शम्मी धीमान

फतेहपुर विधान सभा के अंतर्गत एक सामाजिक संगठन के संयोजक बलदेब उर्फ रिंकू ठाकुर पर स्थानीय चार युवकों द्वारा उनके गांव भबरोली में तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने का समाचार मिला है। जिस कारण बलदेब ठाकुर की बाजू में 9 टांके लगे हैं।

बलदेब ठाकुर ने वताया बीती देर शाम कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर उनके भाई के घर के पास गाली -गलोच कर रहे थे। जिस पर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक युवक़ ने दराटी से बार कर उनकी बाजू पर गहरा घाव कर दिया।

उन्होंने बताया आरोपियों में बंटी, तिलक, अजय व एक अनजान युवक शामिल था। उन्होंने वताया हमले की रिपोर्ट पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज करबा दी गई है।

थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार के बोल

वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया घायल बलदेव का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...