पालमपुर अस्पताल काे मिले तीन विशेषज्ञ चिकित्सक

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

जिला कांगड़ा में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने वाले नागरिक अस्पताल पालमपुर में लंबे समय से रिक्त विशेषज्ञाें के पद भर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकाें ने कार्यभार संभाला। इनमें हड्डी राेग विशेषज्ञ डा सिद्धांत काेरला, रेडियाेलाजिस्ट डा राेहितबरसाेला तथा एनिस्थिसियाेलाजिस्ट डा. माधव वर्मा ने नागरिक अस्पताल पालमपुर में ज्वाइनिंग दे दी है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा विनय महाजन ने बताया कि तीन विशेषज्ञ चिकित्सकाें की ज्वाइनिंग से अब सभी विभागाें में विशेषज्ञ चिकित्सकाें की तैनाती हाे गई है। उन्हाेंने बताया कि दाे साल से रिक्त बाल राेग विशेषज्ञ का पद गत माह पहले ही भरा गया है।

डा महाजन ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश मंत्रिमंडल व स्थानीय भाजपा नेताओं सहित विधायक आशीष बुटेल का आभार व्यक्त किया है। पिछले लंबे समय से नागरिक अस्पताल पालमपुर विशेषज्ञ चिकित्सकाें से जूझता रहा है। लगभग एक वर्ष तक हड्डी राेग विभाग बंद था।

वहीं रेडियाेलाजिस्ट व एनिस्थिसिस्ट के अभाव में सर्जरी प्रभावित हाे रही थी। विशेषज्ञ चिकित्सकाें के बिना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर रेडियोलाजिस्ट के अभाव में गंभीर मरीजाें व गर्भवती महिलाओं काे अल्ट्रासाउंड करवाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद भी एक वर्ष से अधिक समय तक खाली रहने से भी मरीजाें काे अन्य अस्पतालाें में भेजने के लिए मजबूर हाेनापड़ रहा था।

पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, नगरोटाबगवां तथा धर्मशाला विस के हजारों लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले नागरिक अस्पताल पालमपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में लोगों को रोजाना दूरदराज या निजी अस्पतालों में उपचार लेना पड़ रहा था। यह उनकी जेब में भी भारी पड़ रहा था।

200 बिस्तरों के इस अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड करवाने और हड्डी रोगों के मरीज अस्पताल में आते हैं, रेडियाेलाजिस्ट की तैनाती से उन्हें राहत मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...