पाठकों की पसंद बनी ‘देबकू एक प्रेमकथा’

--Advertisement--

Image

दिल्ली के प्रगति मैदान पाठकों को आकर्षित कर रही प्रदेश के चर्चित लेखक मुरारी शर्मा की पुस्तक।

मंडी – अजय सूर्या 

दिल्ली के प्रगति मैदान 25 फ रवरी से पांच मार्च तक जारी विश्व पुस्तक मेले में हिमाचल प्रदेश के चर्चित लेखक मुरारी शर्मा की पुस्तक देबकू एक प्रेम कथा पाठकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

नेशनल बुक ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे इस पुस्तक मेेले में देश भर से प्रकाशक भाग ले रहे हैंं। विश्व पुस्तक मेले का देश भर के लेखकों को साल भर इंतजार रहता है।

इस दौरान रिलीज होने वाली पुस्तकों के लिए पाठकों का बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध रहता है। इसी कड़ी में हिमाचल के कथाकार मुरारी शर्मा का ताजा उपन्यास अंतिका प्रकाशन की ओर से जारी किया गया है।

उपन्यास के लेखक मुरारी शर्मा का कहना है कि यह उपन्यास मंडी जनपद की बहुचर्चित प्रेमगाथा देबकू-जिंदू के मशहूर लोकगीत पर आधारित है।

मंडी जनपद का नगरोटा गांव इस प्रेमगाथा का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां का पानी का नौण और यहां की हवेलियों के आसपास यह प्रेमगाथा परवान चढ़ी और राजदरबार तक इसकी धमक रही।

यहीं इसी पानी के नौण पर उनका प्यार परवान चढ़ा और फिर इसी गांव की सडक़ पर रोड़ी कूटते-कूटते देबकू के हाथों में छाले पड़ गए और मंडी रियासत के दरबार के मोहतबीर व्यक्ति गाहिया नरोतम की नजर उस पर पड़ती है, तो वह उसे अपने साथ मंडी शहर में ले आता है।

मुरारी शर्मा ने बताया उनकी इस किताब को लेकर पुस्तक मेले से दोस्तों और पाठकों के फोन उन्हें आ रहे हैं, जो अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वरिष्ठ कवि सतीश धर का कहना है कि मेले में देबकू एक प्रेमकथा देखी तो उसे लेकर वे वापस घर लौट आए और रात डेढ़ बजे तक उसे पढ़ कर खत्म भी कर दिया।

उनका कहना है कि कथाकार मुरारी शर्मा का सह प्रकाशित उपन्यास देबकू एक प्रेम गाथा इसी औरत की प्रेम कहानी को साथ ले कर लोक साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों को आह्लादित करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...