पांच साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के राम नगर वार्ड के डाउनडेल क्षेत्र से दिवाली की रात तेंदुआ पांच साल के मासूम को उठाकर ले गया है। बच्चे को खोजने के लिए पुलिस व वन विभाग के वन्य प्राणी विंग की टीम साथ लगते जंगल में सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार दिवाली की रात दो बच्चे डाउनडेल में स्थित एक मंदिर के पास खेल रहे थे। इसी बीच पटाखों के शोर के बीच तेंदुआ एक बच्चे को उठा ले गया। बच्चे की पहचान योगराज(पांच) पिता केदार शर्मा निवासी दाड़लाघाट सोलन के रूप में हुई है। शहर में तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शहर में दहशत का का मौहाल है।

इससे पहले चार अगस्त को भी तेंदुआ शिमला से  कनलोग इलाके में बने एक ढारे से एक बच्ची को उठा ले गया था। इसके बाद छह अगस्त को जंगल में बच्ची का क्षत विक्षत सिर मिला था। शिमला शहर के विभिन्न रिहायशी इलाके में घूमता रहा है।

लोअर कनलोग में तेंदुआ बीते साल भी कई बार भवनों के बीच घूमता देखा गया था। शहर के बाकी रिहायशी इलाकों में कई बार तेंदुआ दस्तक दे चुका है। विकासनगर, नवबहार में दर्जनों लावारिस कुत्तों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। खलीनी, कनलोग में कई बार तेंदुआ लोगों पर भी झपट चुका है। अब डाउनडेल में यह दर्दनाक हादसा सामने आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घर के पास व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ, बाजू और पीठ पर गहरे जख्म, विभाग की सलाह- अकेले बाहर न निकलें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर की पंचायत दयोथ...

अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

हिमखबर डेस्क वीर भूमि हिमाचल प्रदेश सदैव देशभक्ति की भावना...

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...