पहले पेट में घोंपी बोतल, फिर तेजधार हथियार से काटा गला

--Advertisement--

Image

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 17 जुलाई को हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को बदाऊं से गिरफ्तार कर लिया है।

नालागढ़, सुभाष 

बरोटीवाला पुलिस ने हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। दस जुलाई को कोटला गांव के साथ झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त हो गई है।

मृतक बंटी (33) यूपी के जिला बदायूं की तहसील बसोला के बलोलिया गांव का रहने वाला था। उसकी यूपी के बदाऊं के ही सगे भाइयों ने पेट में कांच की बोतल घोंपकर और गला काट कर हत्या कर दी थी।

वीरवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।

बीते दस जुलाई को कोटला गांव के पास झाड़ियों में राजेंद्र सिंह के परिवार की एक महिला ने शव देखा। इसकी सूचना गांव वालों ने बरोटीवाला पुलिस को दी।

शव काफी पुराना सड़ चुका था। तीन दिन तक शिनाख्त के लिए रखने के बाद नालागढ़ में इसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को वीरवार को मृतक की शिनाख्त के साथ हत्यारे को भी दबोच लिया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 17 जुलाई को हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को बदाऊं से गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या में शामिल उसका भाई टिंकू अभी फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बहन को भगाने में हाथ होने के शक में कर दिया कत्ल

पुलिस ने अनुसार पकड़े गए आरोपी हिमांशु की बहन होली से पहले किसी युवक के साथ भाग गई थी। हिमांशु का आरोप था कि उसकी बहन को भगाने में बंटी का हाथ था, लेकिन वह मना करता रहा।

हिमांशु और उसके भाई टिंकू ने बंटी से बदला लेने की योजना बनाई। दोनों ने उसे बंटी को शराब पिलाई और उसके बाद उसके पेट में खाली बोतल घोंप दी। धारदार हथियार से उसका गला भी काट दिया। बाद में उसका शव कोटला के जंगल में फेंक दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...