पर्यावरण समिति एवं भारतीय गौवंश संरक्षण के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी रामेश्वरदास महाराज हिमाचल के धार्मिक स्थलों के दौरे पर निकले

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

पर्यावरण समिति एवं भारतीय गौवंश संरक्षण के गौरक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारकाधीश कुंडपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर योगीराज 1008 महंत स्वामी रामेश्वरदास महाराज हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दौरे पर।

पर्यावरण समिति एवं भारतीय गौवंश संरक्षण के गौरक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी रामेश्वरदास महाराज ने पिछले कल देर शाम बृजेश्वरी देवी मंदिर में आकर दर्शन किए। इस दौरान कांगड़ा पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी उनके साथ मौजूद रहे।

स्वामी रामेश्वरदास महाराज हिमाचल में अभी पांच दिनों तक रुके हुए है। वह इन पांच दिनों के दौरान हर दिन धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी ने उन्हें विस्तारपूर्व सभी छोटी बड़ी मूर्तियों के दर्शन करवाए व इनका इतिहास भी बताया।

अंत में उन्हे मंदिर के गर्भ ग्रह की प्रतिलिपि देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के सहयोग का भी धन्यवाद किया।

अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान उन्होंने हिमाचल के गांवों में लोगो द्वारा गो वंश को सहेज कर रखने वाले लोगो को भी प्रसंशा की। खास बातचीत के दौरान उन्होंने गो वंश को काटकर खाने वाले लोगो को फांसी दिए जाने की मांग भी सरकार से की।

इस दौरान कांगड़ा से उनके साथ बीजेपी की ओर से रमेश चंद् महेशी, जिला जिला परिषद सदस्य व भाजपा सदस्य कुलभाष चौधरी भी खास रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...