परौल के सेना जबान को सैंकड़ो लोगों ने दी नम आंखों से बिदाई, मणिपुर में ड्यूटी दौरान हृदय गति रुकने से हुई थी मौत।
फतेहपुर – अनिल शर्मा
उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत झुम्ब खास के गाँब परौल के करीब 47 बर्षीय सेना के जबान को शनिबार को सैंकड़ों नम आंखों ने अंतिम बिदाई दी ।
पँचायत प्रधान गुरनेश कुमार ने बताया परौल का करीब 47 बर्षीय सुनील कुमार 8 आसाम राइफल में हबलदार पद पर मणिपुर के समीप तेसाद में तैनात था ।
उन्होंने बताया की उसने हाल ही में जेसीओ केडर की परीक्षा दी थी। लेकिन जेसीओ रैंक मिलने से पूर्ब ही 4 मई ड्यूटी दौराण हृदय गति रुकने कारण मौत हो गई ।
उन्होंने बताया जैसे ही जबान की मौत की खबर क्षेत्र में फैली पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया । जबान की पार्थिक देह शनिबार सुबह उसके पैतृक गाँब पहुँचाई गई ।
जहां पर जबान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबान की चिता को मुखाग्नि उसके बेटे आकाश शर्मा ने दी ।
वहीं 14 सिखलाई रेजिमेंट ममून के जबानो ने जबान को बिगुल बजाकर गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी। सनद रहे जबान अपने पीछे पत्नी ,एक बेटा ब एक बेटी छोड़ गया है ।
ये रहे उपस्थित
वहीं जबान की अंतिम यात्रा में फतेहपुर बिधायक भबानी सिंह पठानिया, राजपूत सभा प्रधान रघुबीर पठानिया, जिला परिषद सदस्य बगीचा सिंह, निर्मल सिंह, बलकार जरियाल, चंद्रशेखर गोरा सहित सैंकड़ो लोग शरीक रहे ।

