परिजन बोले पति के कारण पहाड़ी से कूदी महिला, मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

नालागढ़ की भोगपुर पंचायत के गांव बोथुआं की एक महिला ने घर के साथ लगती पहाड़ी से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर शाम की है,

जब मृतक महिला नेहा (उम्र 27साल) अपने पति कुलदीप सिंह के साथ अपने मायके से अपने ससुराल बोथुआं आई तो किसी बात को लेकर उसकी उसके पति के साथ कहासूनी हो गई, जिसके चलते महिला घर से भागकर साथ लगते पहाड़ पर चढ़ गई, जहां से उसने छलांग लगा दी।

जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इस बारे में महिला के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक महिला का पति उसको काफी लंबे समय से प्रताड़ित करता था, और उसके साथ पहले भी गई बार मारपीट कर चुका था।

जिसके चलते वो अपने पिता के घर चली गई थी। हाल ही में लगभग 5 महीने बाद एतवार को उसका पति उसे मायके से लेकर घर आया था और आते ही यह घटना सामने आ गई, जिसके चलते मृतक महिला के परिजनों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और महिला के पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नालागढ़ की दाभोटा चैकी में एक मामला आया है और पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...