परागपुर के संजय शर्मा प्रदेश कार्यसमिति भाजपा आई टी विभाग के सदस्य मनोनीत

--Advertisement--

Image

देहरा के अमन डोगरा को भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मनोनीत किया गया है।

परागपुर- आशीष कुमार

देहरा के अमन डोगरा को भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मनोनीत किया गया है । संजय शर्मा प्रदेश कार्यसमिति भाजपा आई टी का सदस्य मनोनीत किया गया है ।इससे पहले संजय शर्मा भाजयुमो जसवां परागपुर के मीडिया प्रभारी भी रहे है ।

संजय शर्मा हेरिटेज विलेज परागपुर से सम्बंध रखते है । इनकी पत्नी ज्योति शर्मा परागपुर से पूर्व बी डी सी भी रही है ।।शर्मा अक्सर परागपुर में सामाजिक कार्यो में भी अपना योगदान देते आये है ।

संजय शर्मा ने हिमखबर मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरआईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल बी जे पी अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करते है जिन्होंने उनपर विस्वास जताया है ।।

उन्होंने कहा जो दायित्व हमे सौपा गया है उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन -जन तक पहुँचाना ही एकमात्र लक्ष्य है ।

संजय शर्मा व अमन डोगरा की नियुक्ति होने से भाजपा आई टी सयोजक जसवा परागपुर राजेश शर्मा व भाजपा आई टी सदस्य जसवा परागपुर कर्ण पंडित ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...