परवाणू पहुंची 21 नई अग्निशमन गाडिय़ां, प्रदेश में बढ़ रही आग की घटनाओं पर सरकार ने खरीदे टेंडर

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

प्रदेश सरकार ने राज्य में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए थे, जिनमें अग्निशमन विभाग के प्रदेश में नए केंद्र खोलने बारे और नए अग्निशमन वाहन खरीदने को मंजूरी दी गई थी। इसी को लेकर गुरुवार को 21 नए अग्निशमन वाहन हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू पहुंचे।

अग्निशमन वाहन परवाणू से अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र बलदेयां में भेजे गए। सरकार द्वारा कीयुक रिस्पोंस व्हीकल भी खरीदे गए है, जो प्रदेश के अलग-अलग अग्निशमन केंद्रो में भेजे जाएंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों गर्मी के कारण परवाणू व आसपास के क्षेत्रों में कई आगजनी की घटनाएं घटित हुई, जिसमें अग्निशमन केंद्र की एक बड़ी गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई थी और परवाणू अग्निशमंन विभाग के दो जवान बुरी तरह झुलस गए थे। गनिमत रही कि उनकी जान बच गई।

क्या कहते है अधिकारी

अग्निशमन प्रदेश यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा अग्निशमन विभाग के नविनिकरण को लेकर जो निर्णय लिए गए थे। उसी कड़ी में कुल 21 अग्निशमन वाहन खरीदे गए व दो दिन पहले सात वाहन प्रशिक्षण केंद्र भेजे गए है और बाकी सात बड़े और सात कीयुक्त रिस्पोंस व्हीकल प्रदेश के अलग-अलग केंद्रो में भेजे जाएंगे।

रविंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 12 अग्निशमन वाहन और लिए जा रहे हैं, जिन्हें वाटर वाउचर और वाटर बॉडी लगाकर तैयार किया जा रहा है। अग्निशमन प्रदेश यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने अग्निशमन विभाग के नवीनिकरण को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...