परवाणू के होटल में ठहरे व्‍यक्ति ने कर ली आत्‍महत्‍या, कमरे से शराब की बोतल व जहरीला पदार्थ बरामद

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

पुलिस थाना परवाणू के तहत परवाणू के एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया परवाणू के सेक्टर तीन स्थित पैराडाइज होटल में धोची तहसील जुब्बल जिला शिमला निवासी 53 वर्षीय व्‍यंक्ति ने कमरा नंबर 204 लिया था।

व्‍यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले  होटल कर्मचारियों को हिदायत दी थी कि  वह सफर से थका हुआ है इसलिए उसे कोई परेशान न करे, उसने रात को खाना भी नहीं खाया और न ही वह अपने कमरे से बाहर आया। सुबह करीब 10 बजे जब कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया।

कमरे से जब बदबू आने लगी तो कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया। इस दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति बिस्तर पर मृत पड़ा था तथा उसके पास शराब की बोतल व जहरीले पदार्थ की डिब्बी पाई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्‍वजनों को सौंप दिया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...