पत्रकार गोपाल पुरी के पिता जी का निधन,कल होगा अंतिम संस्कार प्रेस क्लब,फतेहपुर ज्बाली व धर्मशाला ने जताया शोक

--Advertisement--

Image

फतेहपुर:- अनिल शर्मा

सदाशिव सिद्ध योग आश्रम कांगड़ा के संस्थापक एवं महाप्रभु स्वामी चंद्र मोहन के परम शिष्य विजय कुमार पुरी का शुक्रवार प्रातः हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सत्संग समारोह में भाग लेने गए थे। उनके निधन से आश्रम के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं प्रेस क्लब फतेहपुर ,ज्बाली धर्मशाला ने विजय कुमार पुरी के अकस्मात निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति सम्वेदनाएं व्यक्त की हैं।

अभी उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज से कांगड़ा लाया जा रहा है कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । विजय पूरी कांगड़ा के घुरकडी गांव के रहने वाले थे और कई सालों से वे कांगड़ा योग आश्रम चला रहे थे जिसमें वे योग सिखाते थे , जानकारी के अनुसार उनके एक एक्सीडेंट के बाद उन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा में समर्पित कर दिया,

इससे पहले वे A क्लास के ठेकेदार थे व उनकी कांगड़ा में फैक्ट्री भी थी लेकिन एक्सीडेंट होने के बाद उन्होंने अपने जीवन को सिर्फ सेवा व भगवान की भगति में लगा दिया था वे केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के भी बड़े करीबी रहे ओर कई फिल्मी हस्तियों को भी उन्होंने योग सिखाया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...