पत्नी ने दुल्हन के लिबास में दी बलिदानी पति को अंतिम विदाई, मां ने पहनाया नोटों का हार

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

बाघनी के सैनिक अक्षय कपूर सोमवार को पंचत्व में विलीन हो गए। सोमवार सुबह पार्थिव देह घर पहुंचते ही हर किसी की आंख नम हो गई। मां सावित्री देवी ने बेटे की पार्थिव देह को नोटों का हार पहनाया। जवान की पत्नी रिया कपूर रोती-बिलखती बाहर आई तो पार्थिव देह को देखकर बेसुध हो गई। रिया ने दुल्हन के लिबास में पति को अंतिम विदाई दी। बहन अंतिम यात्रा में शामिल लोगों से अपने भाई को सेल्यूट करने और भारत माता व अक्षय अमर रहे नारों लगाने के लिए कहती रही।

इससे पहले सोमवार सुबह करीब नौ बजे सेना की टुकड़ी योल से अक्षय की पार्थिव देह को लेकर उनके पैतृक निवास बाघनी पहुंची। सूचना मिलने के बाद ही सिद्धबाड़ी से लेकर बाघनी तक के लोग सड़क किनारे पहुंच गए थे। अक्षय की पार्थिव देह को लेकर जैसे ही सैन्य वाहन पहुंचा तो लोगों ने जवान की पार्थिव देह पर नम आंखों से फूल बरसाए।

भारत माता की जय के नारे लगाते हुए वाहन के साथ-साथ चले। पत्नी अपने पति के चेहरे को देख कर बार-बार उसे इस हालत में छोड़ने को लेकर सवाल करती रही। जवान के पिता भी अपने बेटे की पार्थिव देह को देखकर बिलकुल टूट गए, जिन्हें रिश्तेदार संभालते हुए लाए। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अक्षय की पार्थिव देह को मोक्षधाम तक ले जाया गया।

इस दौरान डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ी ने सलामी दी और सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मेयर एवं पार्षद देवेंद्र जग्गी, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जवान को उनके बड़े भाई लक्की कपूर ने मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि अरुणाचल में डयूटी के दौरान अक्षय को चक्कर आया था। उनके साथी उपचार के सैनिक अस्पताल में ले गए थे। उपचार के दौरान अक्षय को हार्ट अटैक आया था, जिससे उनका निधन हो गया था। दो माह पूर्व ही अक्षय का विवाह हुआ था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...