पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए वार्ड पंच ने कर डाला ये काम, अब भुगतनी होगी सजा

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

वार्ड पंच के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग करके जाली प्रमाण पत्र बनाकर देने के आरोप को सत्य पाते हुए एसीजेएम ऊना मनीषा गोयल की अदालत ने दोषी को सजा सुनाई है व जुर्माना भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला न्यायवादी भीषम चंद ने बताया कि नारी गांव के निवासी सुरजीत सिंह ने धोखाधड़ी से कम आमदनी का जाली प्रमाण पत्र बनाकर अपनी पत्नी को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलवाई थी। इसकी शिकायत तहसीलदार बंगाणा से हुई और तहसीलदार बंगाणा ने जांच में पाया कि सुरजीत कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उक्त प्रमाण पत्र जारी किया था।

तहसीलदार ने 7 जुलाई, 2009 को पुलिस के पास शिकायत दी थी और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामला अदालत में पेश किया था। डीए ने बताया कि आईपीसी की धाराओं 420, 465, 468 व 471 के तहत दोषी को 2-2 वर्ष की सजा सुनाई गई और 5-5 हजार रुपए जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...