पठानिया ने भाजपा मंत्री एव स्थानीय विधायिका पर लगाए अनदेखी के आरोप

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कजलोट पंचायत के चांदमारी गाँव में जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एव स्थानीय जनता के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता जिला मीडिया कॉर्डिनेटर केवल सिंह पठानिया ने जनता कि समस्याएं सुनी।

पठानिया ने भाजपा मंत्री एव स्थानीय विधायिका पर बिधानसभा क्षेत्र की एक मात्र डलझील पर अनदेखी ओर गोरखा समुदाय के लिए एम्बुलेंस रोड को न बनाने का आरोप लगाया ।

पठानिया ने कहा कि भाजपा की स्थानीय विधायिका एव मंत्री अपने शाहपुर हल्के में जनता की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रही है। डल झील में पानी के रिसाब के कारण सैंकड़ो मछलियां मर गयी थी लेकिन पर्यटक बिभाग, स्थानीय प्रशासन और विधायिका एव मंत्री ने इस डल झील की ओर देखा नही ओर डल झील में पानी सूख गया।

जिससे पर्यकटो को देखने के लिए कुछ भी नही बचा। जिस कारण पर्यटकों ने अपना रुख मोड़ लिया और स्थानीय लोगो के व्यपार पर बहुत बुरा असर पड़ा।

दूसरी तरफ पूर्व की कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से डल के गोरखा समुदाय के लिए एम्बुलेंस सड़क की बजट सहित स्वीकृति दी थी लेकिन भाजपा सरकार के पांच बर्ष पूरे होने को हे और इस सड़क का काम ठप पड़ा हुआ है। जिससे गोरखा समुदाय के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।

आज दिन तक भाजपा सरकार बरनेट घेरा सड़क को पूरी नही कर पाई है ओर धार कंडी क्षेत्र की जनता आज भी सड़क सुबिधा से बंचित है। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो कार्य चले थे, भाजपा की मंत्री उनको भी पूरा करने में नाकाम रही है।

बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंदर आज हर बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। अब जनता बदलाब चाहती है और शाहपुर के अंदर कांग्रेस का बिधायक बना कर बन्द पड़े विकास कार्यों को शुरू करवाना चाहती है। जिससे शाहपुर के अंदर नए कार्यलय स्थापित किये जायेंगे।

पूरे बिधानसभा क्षेत्र में आज जनता को पीने के पानी को किल्लत हो रही है। लेकिन सरकार जनता जो पीने का पानी तक मुहैया नही करवा पा रही है। अखबारों और मीडिया के माध्यम से जनता को बड़े बड़े वायदे करके ठगा जा रहा है।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विधायक बनने के बाद कजलोट गाँव को सड़क सुबिधा दे कर कजलोट की सम्मानीय जनता को सम्मानित किया जाएगा।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर रमन कुमार, जय किशन, प्रेम चन्द, धनेश्वरी, निर्मला देवी, विमला देवी, राधा देवी, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, विनय कुमार, मनी राज, सरूप, कुलदीप कुमार, सुमित्रा देवी, रवि, ध्रुव, ड्डतित, आयुष कुमार, ईश्वर नारायण गुरुंग के साथ गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...