पठानकोट सैन्य क्षेत्र में ग्रेनेड हमला, कंडवाल में पुलिस द्वारा चलाया तलाशी अभियान

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा की ढांगू चौकी के अंतर्गत आती पंचायत बेली महंता से सटे पंजाब पठानकोट के सैन्य क्षेत्र में ग्रेनेड हमला हुआ है। शहर के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार गेट के पास अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड ब्लास्ट किया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एसएसपी पठानकोट सुरेंद्र लांबा ने फोन पर बताया की देर रात मोटरसाइकिल पर कुछ लोग सवार होकर आए और सैनिक के त्रिवेणी द्वार पर ग्रेनेड फेंका। बाइक पर कितने लोग सवार थे किधर से आए किधर गए? इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सेना के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हिमाचल की सीमाओं की चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक गाड़ी की तलाशी लेने के बाद ही हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...