चम्बा – भूषण गुरुंग
चम्बा मुख्यालय के पक्का टाला में आख़िर भूसंखलन की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन द्वारा काम शुरू करवा दिया गया है। दरअसल चम्बा मुख्यालय के साथ मोहल्ला पक्का टाला की पहाड़ी के नीचे भूस्खलन की वजह से हमेशा ही यहां के लोगों के घरों को जमींदोज़ होने का खतरा रहता था। जिसकी वजह से बारिश के दिनों मे उनकी रातों के नीचे उड़ जाया करती थी।
कई बार यह लोग अपने राजनेताओं व सरकार,प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या आज तक किसी ने नहीं मानी थी। लेकिन अब लगता है कि प्रशासन जाग गया है। मीडिया में पक्का टाला की समस्या को जब दिखाया गया तो प्रशासन ने इस पर काम करना शुरू कर दिया।

आल्हा अधिकारी द्वारा यहां सर्वे भी करवाया गया और अब राहत की बात यह है कि यहां पर एक कंक्रीट की सुरक्षा दीवार का काम जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे इन लोगों के मकानों को सुरक्षा मिल पाएगी। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ला पक्का टाला में पहाड़ी के नीचे से भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता था। यह समस्या कई सालों से चली आ रही थी लेकिन इसका समाधान कोई भी नहीं कर पा रहा था।
उन्होंने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ने जब इस समस्या को उठाया तो उसके बाद इस समस्या के बारे में प्रशासन द्वारा काम शुरू करवाया गया है। जिसके लिए वह मीडिया का तहे दिन से धन्यवाद करते हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस कार्य को पूरा करेंगे और यहां के लोग सुरक्षित होंगे।

