पंजाब किंग्स की टीम पहुंची धर्मशाला, गगल हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मैच के लिए पंजाब किंग्स  की टीम गुरुवार दोपहर बाद गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। पंजाब की टीम ने चेन्नई से विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर लैंड किया। यहां पर एचपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

IPL 2024: Punjab Kings team reached Dharamshala, received a warm welcome at Gaggal airport, see photos

इस दौरान प्रशंसकों में खिलाड़ियों के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगी रही। यहां से खिलाड़ी सीधे कंडी स्थित रेडीसन ब्लू होटल रवाना हुए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुक्रवार को धर्मशाला आएगी।

IPL 2024: Punjab Kings team reached Dharamshala, received a warm welcome at Gaggal airport, see photos

धर्मशाला में पंजाब और चेन्नई के बीच रविवार को आईपीएल का मैच खेला जाएगा। चेन्नई की टीम शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसके अलावा छह 6 को आरसीबी की टीम एक बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरेगी।

IPL 2024: Punjab Kings team reached Dharamshala, received a warm welcome at Gaggal airport, see photos

उधर, धर्मशाला में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच की टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग के बीच होने वाले मैच की टिकटों की ऑफलाइन बिक्री गुरुवार से शुरू हो गई।

IPL 2024: Punjab Kings team reached Dharamshala, received a warm welcome at Gaggal airport, see photos

इसके लिए पंजाब किंग्स इलेवन फ्रैंचाइजी की ओर से स्टेडियम के बाहर बॉक्स ऑफिस पर टिकटों की बिक्री की गई। यह काउंटर सुबह 11:00 बजे खुला। यहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकटें दी गईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...