
फतेहपुर – व्यूरो रिपोर्ट
उपमंडल फतेहपुर की पंचायत छत्र जोगियाँ में पंचायत प्रतिनिधियों के सामने शिकायत कर्ता पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताविक पंचायत द्वारा शिकायत को लेकर 5 लोगों को समन जारी किए गए थे । जिसमें शिकायत कर्ता तथा सुभाष तथा उनकी पत्नी पहुंच गए थे। लेकिन बाकी लोग समन जारी करने पर भी पंचायत में नहीं पहुंचे।
जिस पर सुभाष सिंह जिनकी पत्नी मौजूदा बार्ड सदस्या हैं उनके द्वारा शिकायत कर्ता के साथ बतमीजी करते हुए देखकर शिकायतकर्ता ने अपने फोन से बीडियो बनाने शुरू कर दी।
जिस पर सुभाष ने मौजूदा जन प्रतिनिधियों के सामने शिकायत कर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। फोन तक तोड़ दिया। वहीं मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने छुड़वाया।
वहीं जब शिकायतकर्ता से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों को समन जारी किए गए थे उनके द्वारा मेरे परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला कोर्ट में था।
वहीं 2021 के मामले को कोर्ट ने पंचायत को सौंप दिया था। पंचायत सचिव द्वारा एक साल से फाइल को दवा के रखा गया था।
जब इसकी जांच के लिए माननीय कोर्ट में पता किया गया तो उन्होंने बताया कि आपका केस एक साल पहले पंचायत स्तर पर भेज दिया है।
उसके बाद पंचायत से फाइल निकलवाकर समन जारी करवाए गए। सभी लोगों को आज बुलाया गया था।
आते ही सुभाष व उनकी पत्नी द्वारा बतमीजी पर उतर आए जिस पर परिस्थिति भांपते हुए मैंने वीडियो बनानी शुरू की तो सुभाष ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी में दे दी गई है।
पंचायत की सचिव पिकी देवी के बोल
वहीं पंचायत की सचिव पिकी देवी से बात हुई तो उन्होंने बताया सुभाष सिंह ने शिकायत कर्ता को वीडियो बनाते देख उसके उपर हमला बोल दिया, पंचायत प्रधान व अन्य लोगों ने उनको छुड़वा दिया था।
उन्होंने बताया कि केस की फाइल का मामला ध्यान से निकल गया था। लेकिन आज के लिए समन जारी किए गए थे । कुछ ही लोग पंचायत में पहुँचे।
