पंचायत नियांगल के वार्ड नं-पांच में पानी को त्राहि-त्राहि, रसूखदारों ने हैण्डपम्प पर जमाया कब्जा

--Advertisement--

रात को हैण्डपम्प पर चल रही मोटर को चलाने का कारण लोगों संग जानने पहुँची बार्ड सदस्या पर हमला।

कोटला – स्वयम

पंचायत नियांगल के वार्ड नं-पांच में पानी को त्राहि-त्राहि,रसूखदारों ने हैण्डपम्प पर जमाया कब्जा।

विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत नियांगल के वार्ड नं-पांच में पेयजल समस्या चरमराई हुई है। वार्ड नं-पांच के लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। न तो पीने के लिए पानी है और न ही कपड़े धोने, नहाने, शौचालयों की टंकियों में डालने के लिए पानी है।

वार्ड सदस्य फूलो देवी, रविन्द्र कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, आशा देवी, रीना देवी, पूजा देवी, प्रभात, संजू सहित वार्ड वासियों ने कहा कि हमारे वार्ड में 39 घर हैं जोकि पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में एक हैंडपंप है जिसको जल शक्ति विभाग ने मोटर लगाकर हमारे वार्ड में पानी की सप्लाई दी गई थी तथा पानी छोड़ने के लिए विभाग ने ही अपना कर्मी रखा हुआ था।

जब तक विभाग का कर्मी पानी छोड़ता था तब तक पानी पर्याप्त मिलता था लेकिन बाद में विभाग ने वार्ड में कमेटी का गठन किया गया और कमेटी पानी छोड़ती है जिसके चलते अब कमेटी की मनमर्जी हावी हो गई है।

फूलो देवी ने बताया कि रविवार करीबन 10 बजे कुछ लोगों ने मेरे पास आकर शिकायत की कि हैंडपंप की मोटर चली हुई है जिस पर मैंने उनके साथ मौका पर जाकर देखा तो हैंडपंप की मोटर चालू थी। मैंने जैसे ही वहां खड़े लोगों से जानना चाहा तो सिमरत व मनमोहन सिंह ने मेरे साथ चपल-डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया।

फूलो देवी सहित वार्डवासियों ने कहा कि हमें कमेटी मंजूर नहीं है तथा कमेटी को भंग करके विभाग इसको अपने अधीन ले। उन्होंने कहा कि विभाग स्वयं इस मोटर चलित हैंडपंप पर कर्मी तैनात करे जोकि पानी की सप्लाई दे अन्यथा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने को बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अतिशीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

सहायक अभियंता विजय नाग के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग कोटला के सहायक अभियंता विजय नाग ने कहा कि हैंडपंप में मोटर विभाग ने डाली है तथा स्टाफ न होने के कारण इसको कमेटी का गठन करवाकर उसके हवाले किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर गांववासियों ने आपसी तालमेल से इसको नहीं चलाया तो विभाग मोटर निकालने के लिए बाध्य होगा।

चौकी प्रभारी संजीव धामी के बोल

इस बारे में पुलिस चौकी कोटला के प्रभारी संजीव धामी ने बताया कि वार्ड सदस्या फूलो देवी ने शिकायत की है जिस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...