नौणी विवि में बागवानी, वानिकी, बायोटेक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

Image

विश्वविद्यालय विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा करेगा आयोजित

सोलन, 26 जुलाई – जीवन वर्मा

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष विश्वविद्यालय इन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

21 अगस्त, 2022 को विभिन्न केंद्रों में विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

स्नातक कार्यक्रमों की स्व-वित्तपोषित सीटों पर प्रवेश 10+2 स्तर की परीक्षा में चार विषयों- अंग्रेजी, फ़िज़िक्स, कैमिस्ट्रि और बायोलोजी/ गणित में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है, जबकि स्व-वित्तपोषण सीटों के लिए 27 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

स्नातकोत्तर कार्यक्रमों- एमएससी और एमबीए कृषि व्यवसाय की सामान्य और स्व-वित्तपोषित सीटों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार 26 अगस्त, 2022 को मुख्य परिसर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सामान्य और स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विवि के एमबीए सामान्य कार्यक्रम में एड्मिशन नहीं होगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए डॉक्टरेट कार्यक्रम में प्रवेश दूसरे सेमेस्टर (दिसंबर 2022/जनवरी, 2023) में किया जाएगा जिसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक अलग नोटिस प्रकाशित किया जाएगा।

इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए विस्तृत विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। ऑनलाइन मोड के अलावा अन्य आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...