नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक या हिंसक बयानबाजी देश में लोकतंत्र के लिये बड़ा खतरा

--Advertisement--

शिमला,18 सितंबर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक व हिंसक बयानबाजी पर कड़ा एतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भाजपा को इन बयानों के लिए देश व राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या हिंसक बयानबाजी देश में लोकतंत्र के लिये एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि देश ऐसे लोगों को कभी माफ नही करेगा जो देश मे सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिश करते है।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की है कि वह राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक व हिंसक बयानबाजी के दोषी भाजपा नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करें।

इस बीच आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की बयानबाजी की कड़ी आलोचना की।उन्होंने इन नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग भी की।

जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि भाजपा देश मे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है । उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हिंसक बयानबाजी भाजपा के चरित्र को प्रदर्शित करती है। उन्होंने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी।

ये रहे उपस्थित

इस प्रदर्शन में शिमला नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, पार्षद कांता सुयाल, उर्मिला कश्यप, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बृंदा सिंह, महिला कांग्रेस महासचिव शांता राजटा, शशि ठाकुर, सत्या वर्मा के अतिरिक्त प्रीति थांटा, लोकश्वरी, कमलेश ठाकुर, हीरा दासी, इंदु राज, सीमा चौहान, रूमा शर्मा, प्रियंका तंवर, गीता सूद, निर्मल, कृष्णा जरयाल, बबली सल्होत्रा व कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...