विधानसभा अध्यक्ष ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में लिया भाग

--Advertisement--

पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की, मेला मैदान विस्तार के लिए 5 लाख देने का किया  ऐलान 

चुवाड़ी/चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में आयोजित आठ दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

उन्होंने मेला आयोजन समिति को 21 हजार की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की तथा मेला मैदान के विस्तार के लिए 5 लाख देने का भी ऐलान किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को अधिमान दिया जाता है।

हर वर्ष विनतरू नाग प्रियूंगल गांव से तीसरी जात्र के दिन कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं। इस दौरान यहां आठ दिवसीय जात्र मेले का आयोजन किया जाता है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने लोक विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुना । उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल,  स्थानीय पंचायत प्रधान कर्मचंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...