नूरपुर शिक्षाखण्ड स्नातक कला संघ की कार्यकारिणी बनने के साथ ही उठे बहुत सारे मुद्दे

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

हिमाचल राजकीय कला स्नातक संघ नूरपुर का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन आज यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने अपनी समस्याओं को हाउस में बताया कि टीजीटी शिक्षकों को 25-25 वर्ष सर्विस में हो गए हैं परन्तु पदोन्नत नहीं हो पाए हैं। जिस विषय में टीजीटी पदोन्नत होने के योग्य है उस में पदोन्नत वे व्यक्ति हो जाते हैं जिन्होंने अपने स्नातक स्तर पर वो विषय पढ़े ही नहीं होते हैं।

नई पेंशन स्कीम गले की फांस बन कर रह गयी है। अनुबंध पर नियुक्तियां बंद की जाएं व सभी प्रकार की भर्तियां नियमित तौर पर की जाएं। टीजीटी का हैड एक हो। विज्ञान और आर्ट्स संकाय के स्नातक अध्यापकों की वरिष्ठता सूचियां अलग अलग की जाएं। हर मिडिल स्कूल में एक मुख्याध्यापक की पोस्ट सृजित की जाए।

जिला स्तर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक कार्यालयों में पर्यावरण संरक्षक की पोस्ट सृजित की जाए। आर्ट्स के टीजीटी ही आर्ट्स के विषयों में प्रवक्ता न्यू पदोन्नत किये जाएं। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुमार, खण्ड चुनाव पर्यवेक्षक राजेश शर्मा व जिला कांगड़ा अध्यक्ष संजय चौधरी जी ने भी संबोधित किया। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नरेश कुमार जी को शिक्षा खण्ड नूरपुर का अध्यक्ष चुना गया।

सब ने एकमत से नव निर्वाचित अध्यक्ष के प्रति सहमति व्यक्त की। तत्पश्चात महासचिव पद के चुनाव में टीजीटी अध्यापक गुरुदेव सिंह जी को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार व संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। टीजीटी अध्यापिका मीना देवी को नूरपुर टीजीटी आर्ट्स महिला विंग का अध्यक्ष व रंजू बाला को महासचिव चुना गया। सब को आब्जर्वर राजेश शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...