नूरपुर में संतरे की बंपर फसल की उम्‍मीद, जानिए किस भाव मिल रहा

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

संतरे की पैदावार को लेकर छोटा नागपुर कहे जाने वाले नूरपुर इलाके में इस वर्ष संतरे की बंपर पैदावार की उम्मीद है। नूरपुर इलाके में पैदा होता था किन्नू की देश भर में अपनी एक अलग पहचान है व इसके स्वाद का कोई भी जवाब नहीं है। खट्टे मीठे स्वाद से भरपूर नूरपुर किन्नू का जहां स्वाद लाजवाब है वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि में भी इसका सेवन उत्तम है। इसी कारण नूरपुरी किन्नू अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। इस बार संतरे को बंपर फसल की उम्मीद है।

इस बार मौसम का मिजाज भले ही ज्यादा अनुकूल नहीं रहा है, क्योंकि कुछ समय बारिश न होने से कुछ समय से मौसम सूखा बना हुआ है। लेकिन जिन जगहों पर सिंचाई की सुविधा है, वहां बागवान संतरे के बगीचों में सिंचाई कर रहे हैं, ताकि फल का आकार व मिठास दोनों बढ़ें। एक फल का भार 150 से 200 ग्राम के बीच होता है और कहीं मौसम अनुकूल होने से इसका साइज इससे भी ज्यादा बढ़ सकता है। अभी नूरपुर संतरे ने अपना नारंगी रंग दिखाना शुरू कर दिया है और कुछ समय बाद इसकी मिठास और बढ़ जाएगी।

इन स्थानों पर होती है संतरे की पैदावार

छोटा नागपुर कहे जाने वाले नूरपुर इलाके के इंदौरा, इंदपुर, डागला,  समलेट,  जाच्छ, वासा, गनोह, खेल, भोगरवां भडवार तथा छतरौली गांवों में संतरे व विशेषकर किन्नू की पैदावार होती है।

संतरे की खरीदारी शुरू

संतरा खाने के शौकीन लोगों ने संतरा खरीदना व खाना शुरू कर दिया है। सड़क किनारे किन्नू की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में अच्छी किस्म का नूरपुरी किन्नू 40 से 50 रुपये तक प्रति किलो तक बिक रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...