नीट की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस को मौक पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

--Advertisement--

नीट की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस को मौक पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के तहत 19 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। वह नीट की कोचिंग ले रही थी। हालांकि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा की पहचान नूरजहां पुत्री शमशेर अंसारी निवासी सिरसी नया बस्ती, पोस्ट ऑफिस और पुलिस स्टेशन राजमहल जिला साहबगंज झारखंड के रूप में हुई है।

नीट की कोचिंग ले रही थी युवती

छात्रा जाहू कस्बे में किराये के कमरे में रह रही थी और यहां पर पिछले साल से कोचिंग ले रही थी। पिछली साल छात्रा नीट पास नहीं कर पाई थी और एक बार फिर से तैयारी में जुटी हुई थी। रविवार रात अचानक छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने परिजनों के हवाले किया शव

छात्रा जब सोमवार को कोचिंग संस्थान नहीं पहुंची तो प्रबंधन ने अभिभावकों को सूचना दी। परिजनों ने रिश्तेदारों को किराये के कमरे में लड़की को देखने के लिए भेजा। दरवाजा खोलने पर पाया कि लड़की ने अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया है। सोमवार दोपहर को पुलिस ने शव को बरामद किया और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

बता दें कि मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा के पिता बिझड़ी के कुआं चौक में दर्जी हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदमचंद ने कहा कि भोरंज थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...