
नूरपुर – देवांश राजपूत
स्वास्थ्य अनुबंध समीति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारी संघ कांगड़ा की जिला कार्यकारिणी ने एन एच एम कर्मचारियों की नियमितीकरण की नीति सरकार को जल्द लागू करने की मांग की है।समीति ने इस संबंध में एक मांग पत्र वन मत्री राकेश पठानिया को दिया।
समिति के जिलाध्यक्ष डॉ विकास ने बताया कि सरकार की ओर से एन एच एम कर्मचारियों के नियमितीकरण के बारे में गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने 19 भी को अपनी तीसरी व अंतिम वैठक में एन एच एम कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर ही नियमित करने की मांग उठाई है।
राज्य शिक्षा समिति और राज्य स्वास्थ्य समिति दोनों ही एक जैसे नियमों के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार राज्य शिक्षा समिति के कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा दे चुकी है और अब राज्य स्वास्थ्य समिति एन एच एम के कर्मचारियों को भी इसी तर्ज पर कमेटी की ओर से नियमितीकरण का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है जो अब कैबिनेट में मंजूरी को जाएगा ।
डॉ विकास ने बताया कि वन मंत्री ने यह विश्वास दिलाया है कि सरकार इसमें उचित फैसला लेगी , डॉ विकास ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं पूर्ण यकीन है कि आगामी कैबिनेट मीटिंग में ड्राफ्ट को सरकार अवश्य मंजूरी देगी व 1700 कर्मचारियों का 22 वषों से नियमितीकरण का सपना यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम सरकार में जल्द पूरा होगा।
