
मंडी- नरेश कुमार
सुंदरनगर के नरेश चौक पर एक निजी बस ऑपरेटर के चालक और परिचालक द्वारा दो ऑटो चालकों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ ऑटो नरेश चौक पर मौजूद थे, उसी दौरान जब वहां पर निजी बस पहुंची, तो बस चालक व परिचालक ने दो ऑटो चालकों पर जमकर लात-घूंसे बरसा दिए, जिस कारण एक ऑटो चालक के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरा पूरा वाकया मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरा में कैद कर दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
उधर, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
