नालागढ़ के बघेरी इंटरस्टेट टोल बैरियर पर हंगामा, सडक़ों पर उतरे विधायक-पूर्व विधायक

--Advertisement--

नहीं थम रहा टोल टैक्स छूट का विवाद, लोकल ट्रक चालकों के साथ सडक़ों पर उतरे विधायक-पूर्व विधायक

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत बघेरी स्थित इंटरस्टेट टोल बैरियर पर स्थानीय ट्रक आपरेटरों व टोल बैरियर कांट्रैक्टर के बीच टोल टैक्स छूट के मसले पर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक माह से ट्रक आपरेटरों व टोल बैरियर संचालक टोल टैक्स की छूट की मांग को लेकर आमने सामने हैं।

इस मसले के बीच स्थानीय ट्रक आपरेटरों ने मुख्य सडक़ के बजाय संपर्क मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी, लेकिन टोल बैरियर संचालक ने उसे भी बंद करवा दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और गुरुवार को ट्रक आपरेटर भडक़ उठे।

इसी कड़ी में गुरुवार को नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर व पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, योगश्वर राणा के नेतृत्व में सैंकड़ों ट्रक संचालकों ने टोल बैरियर आपरेटरों के खिलाफ बघेरी में जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान एहतियातन पुलिस ने भी मोर्चा संभाले रखा।

वहीं राज्य कर एवं आबकारी सोमदत शर्मा भी मौके पर पहुंचे और ट्रक संचालकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक संचालक अपनी मांग पर अड़े रहे।

नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर व पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि यह स्थानीय लोगों का हक है और अगर जबरन रास्तों को बंद करने का प्रयास किया गया, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्थानीय ट्रक चालकों के पर्ची वसूली गई, तो वह मजबूर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि जैसी व्यवस्था बीते दो दशकों से चल रही है उसे आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया इनकी टोल छूट पूर्व की भांति बरकरार रखी जाए।

उपायुक्त सोमदत शर्मा के बोल

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग बीबीएन के उपायुक्त सोमदत शर्मा ने कहा कि ट्रक संचालकों से आग्रह किया की कानून हाथ में न लें और मिल बैठ कर मामले को सुलझाने का प्रयास क रना चहिए। उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों को ट्रक यूनियन के लैटर पैड पर विभाग को अपनी मांगों के संर्दभ में अवगत करवाना चाहिए ताकि जल्द इस मुददे को जल्द सुलझाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...