नागनी माता मंदिर में 20 मई शनिवार को भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और हिमाचल प्रदेश में ऐसा कोई गांव जा घर नहीं जिसमें मंदिर ना हो। यहां हर मंदिर की एक अलग ही आस्था मानी जाती है। ऐसा ही एक मंदिर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनोटा ज्योर में नागनी माता के नाम से विख्यात है।

इस मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 मई शनिवार को बड़ी धूमधाम से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के सेवक सहदेव सिंह ने बताया कि मंदिर में सुबह हवन व पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर एक बजे माता नागनी को लंगर का भोग लगा करके लंगर चालू किया जाएगा।

उन्होंने बताया की इसके उपरांत रात को मां के दरवार में जागरण भी किया जाएगा। सहदेव सिंह ने बताया कि नागनी माता के दरवार में सांप व बिच्छू के काटने पर जो भी व्यक्ति मां के दरवार में पहुंचता है, वह मां के आशीर्वाद से ठीक होकर अपने घर चला जाता है। इस मंदिर की हरनोटा फाटक व चौंक से लगभग आठ सौ मीटर दूर सड़क के किनारे स्थित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु जवान की मौत

हिमखबर डेस्क  कुल्लू के शमशी स्थित एसएसबी (SSB) ट्रेनिंग सेंटर...

10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! HPBOSE ने कसी कमर, इस तारीख तक आएगा Result

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और...

मार्केटिंग के काम से मैक्लोडगंज आए दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज स्थित एक होम स्टे...