नाका देखकर भागा शराब तस्कर, पुलिस कर्मी के पैर पर चढ़ा दिया कार का टायर

--Advertisement--

नाका देखकर भागा शराब तस्कर, पुलिस कर्मी के पैर पर चढ़ा दिया कार का टायर

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

नगरोटा पुलिस ने बुधवार रात को करीब 10 बजे नाके के दौरान एक गाड़ी से 180 बोतल संतरा मार्का देशी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार एएसआई अविंदर के नेतृत्व में टीम ने नगरोटा सूरियां वन परिक्षेत्र कार्यालय के पास देहरा-जवाली सडक़ पर नाका लगाया था। इस दौरान एक कार देहरा की तरफ से आई।

पुलिस ने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने पुलिस कर्मी के पैर पर ही गाड़ी का पहिया चढ़ा कर रौंदने की कोशिश की और गले से पकड़ लिया। इसके बाद चालक गाड़ी भगाकर ले गया।

घायल पुलिस कर्मी राकेश को तुरंत नगरोटा सूरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस चौकी भेज दिया। वहीं पुलिस ने करीब आठ किमी दूर अमलेला में उस गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 15 पेटी संतरा मार्का देशी शराब बरामद हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...