नाकाबंदी के दौरान तुनुहट्टी में पिकअप सवार से मिले 5 लाख कैश

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिला के प्रवेशद्वार तूनुहट्टी में पुलिस ने लाखों रुपए की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तड़के तूनुहट्टी चौकी प्रभारी एएसआई राकेश धीमान की अगुवाई में नाकाबंदी कर रखी थी।

इस दौरान करीब 6 बजे पिकअप चंबा की तरफ से आई। पुलिस ने जब पिकअप कीतलाशी ली तो एक व्यक्ति के पास से लाखों रुपए की नकदी मिली। उक्त व्यक्ति ने इस वाहन में लिफ्ट ली थी।

जब पुलिस ने नकदी को लेकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो वो कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस में नकदी को कब्जे में लेकर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम के हवाले कर दिया।

उक्त व्यक्ति की पहचान चुराह क्षेत्र के थनेईकोठी के सेरू गांव के बशीर मोहम्मद के रूप में हुई है। इसके पास से कुल 504500 रुपए कैश मिले हैं। उधर डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...