नशे में धुत्त युवक ने यात्री का दांत तोड़ा, नैहरनपुखर में एचआरटीसी की बस में हंगामा, दो सवार पीटे

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

दिल्ली से जोगिंद्रनगर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत्त युवक ने बीच सफर में दो यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी।

यह घटना नैहरनपुखर बस स्टैंड पर करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब हमलावर युवक ने बीच-बचाव कर रहे एक अन्य यात्री को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर डाली। यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री डर के मारे सीट छोडक़र बस से बाहर निकल आए।

मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर युवक बैजनाथ का रहने वाला है और वह अपने भाई के साथ दिल्ली से बैजनाथ लौट रहा था।

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक आरोपी युवक पहले ही ऊना के पास मैहतपुर में नशे की हालत में बदतमीजी करने था।

नैहरनपुखर पहुंचते ही उसने अचानक रानीताल के रहने वाले दिनेश नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसका एक दांत तोड़ दिया।

वहीं इच्छी (कांगड़ा) निवासी एक अन्य यात्री जब हमलावर को रोकने के लिए आगे बढ़ा, तो उस पर भी युवक ने हमला कर दिया। उधर, पुलिस ने पीडि़त यात्रियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...