नशे की हालत में झूम रहा शिक्षक निलंबित, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वीडियो

--Advertisement--

प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला कांगड़ा के रानीताल स्कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला कांगड़ा के रानीताल स्कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। नशे की हालत में इस शिक्षक का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

शिक्षा निदेशालय ने इस प्रकार संज्ञान लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि रानीताल स्कूल का एक प्रवक्ता नशे की हालत में था।

वह शिक्षक सही तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, विद्यार्थी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। शिक्षा निदेशक ने कहा कि इस घटना से विभाग की छवि धूमिल हुई है। विद्यार्थियों पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को उपनिदेशक कार्यालय कांगड़ा में मौजूद रहने की निर्देश दिए गए हैं।

ये था मामला 

कांगड़ा जिले के कोठार रानीताल के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक नशे की हालत में पहुंच गया। शिक्षक नशे में इतना धुत था कि ठीक तरह चल भी नहीं पा रहा था।

बड़ी मुश्किल से हिचकोले खाता हुआ जैसे ही स्कूल के गेट की सीढ़ियां उतरने लगा और सीढ़ियों पर ही लुड़क गया। जिसे स्कूल के बच्चों ने उठाया।

इसके बाद शिक्षक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है वायरल विडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम वीरेंद्र है और वह गर्वनमेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल, कोठार रानीताल में बतौर कैमिस्ट्री के प्रवक्ता के पद पर तैनात है।

स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह ने उक्त टल्ली शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान ने भी सरकार से ऐसे टल्ली शिक्षक को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

भाजपा नेता व एचपीएमसी के पूर्व निदेशक विवेक पठानियां के बोल 

भाजपा नेता व एचपीएमसी के पूर्व निदेशक विवेक पठानिया ने भी प्रदेश सरकार की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार स्कूलों के नजदीक बिक रहे नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

सरेआम बीड़ी, सिगरेट, शराब व प्रतिबंधित तंबाकू और चिट्टा जैसे नशीले पदार्थ भी बिक रहे हैं। वहीं अब एक टल्ली शिक्षक का वीडियो वायरल होना सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

यह घटना शिक्षा जगत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे बच्चों के लिए एक आदर्श बनें। ऐसे शिक्षक जो नशे की हालत में स्कूल आते हैं, वे बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।

इस घटना पर शिक्षा विभाग को भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

स्कूल एसएमसी प्रधान राकेश कुमार के बोल 

इस मामले में स्कूल के एसएमसी प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें वीडियो देखने के बाद पता चला कि केमिस्ट्री के प्रवक्ता वीरेंद्र स्कूल में शराब पीकर आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे शिक्षक की जरूरत नहीं है जो नशा करके स्कूल में आए। इससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा।

स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह के बोल 

स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह ने कहा कि घटना मेरे स्कूल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। मुझे स्कूल पहुंचने के बाद पता चला कि ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार ने अभी करीब 2 महीने पहले ही स्कूल ज्वाइन किया था और इससे पहले उन्हें कभी स्कूल में नशे की हालत में नहीं देखा गया था।

प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने वीरेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वो की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...