नशा तस्कर के घर से दो करोड़ रुपये बरामद, BSF और पुलिस को मिली सफलता

--Advertisement--

आरोपी तस्कर पाकिस्तान के हेरोइन तस्करों के साथ लम्बे समय से संपर्क में थे। ये पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे और पंजाब व अन्य राज्यों में दूसरे तस्करों को स्पलाई करते थे। आरोपी नशा से इकट्ठा किया धन हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों तक पहुंचाते थे।

हिमखबर – डेस्क 

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब पुलिस के साथ मिल कर एक बड़े अभियान के तहत एक करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की है। दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

बीएसएफ को एक सूचना मिली थी। जिस के तुंरत बाद बीएसएफ ने पंजाब पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया।

सीमांत गांव कक्कड़ में तस्कर के घर में जब तलाशी ली गई तो वहां से तीन बैग बरामद हुए। इन बैग से एक करोड़ 97 लाख 14 हजार 650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस बरामद ड्रग मनी को गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन भी मंगवानी पड़ी।

पकड़े गए तस्करों की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव कक्कड़ थाना लोपोके और गुरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कक्कड़ के रूप में हुई है। इसी तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...