नवनियुक्त DSP चंद्रपाल सिंह का एलान, क्षेत्र में अबैध खनन और नशा कारोबार पर अंकुश लगाना रहेगी प्राथमिकता

--Advertisement--

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करना भी उनका एजेंडा

नूरपुर – स्वर्ण राणा

चंद्रपाल सिंह ने हाल ही में डीएसपी नूरपुर के रूप में कार्यभार संभाला है। इससे पहले वो घुमारवीं में सेवाएं दे रहे थे।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नूरपुर प्रदेश का सीमावर्ती क्षेत्र है और जहां पर नशे के तस्करों का जाल तोड़ना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नशे के साथ साथ क्षेत्र में अबैध खनन भी एक बहुत बड़ी समस्या है और उस पर भी लगाम लगाई जाएगी। उन्होने कहा कि नूरपुर पुलिस पहले भी अबैध खनन और नशे के खिलाफ बहुत बेहतर ढंग से काम कर रही है। डीएसपी चंद्रपाल की माने तो वो और बेहतर ढंग से अपनी पुलिस टीम के साथ बैठक कर इस मिशन पर काम करने की तैयारी पर है।

उन्होने कहा कि नूरपुर शहर में ट्रेफिक की भी बहुत बड़ी समस्या है जिसका कारण वाहन चालकों का बेतरतीब ढंग से वाहनों को कहीं भी खड़ा करना है और इसके लिए वो एसडीएम नूरपुर के साथ बैठक करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शहर को इस ट्रेफिक की समस्या से मुक्त कराया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...