नगरोटा में बीजेपी को झटका, आरएस बाली की मौजूदगी में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई 50 महिलाएं

--Advertisement--

Image

नगरोटा – रजनीश ठाकुर

नगरोटा बगवां में एक बार फिर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. आज ओबीसी भवन में करीब 70 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है. इनमें से 50 महिलाओं ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया.

महाराष्ट्र से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हर्षवर्धन सपकल और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है.

इस मौके पर आरएस बाली ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के लोग बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ ये लड़ाई मजबूत हो रही है.

जीएस बाली के समय नगरोटा बगवां तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा था. आरएस बाली बोले, नगरोटा बगवां भारत का अकेला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र है जहां सरकार के सारे कॉलेज, सरकारी कार्यालय एक ही विधानसभा क्षेत्र में हैं.

उन्होंने आगे कहा, विकासपुरुष जीएस बाली जी ने रोजगार भत्ता अपने शासनकाल में पूरे हिमाचल में दिया. विकासपुरुष जीएस बाली जी की विचारधारा को आगे लेके जाना है.

बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरएस बाली ने कहा, कि आज के समय लोगों की जीना मुश्किल हो गया है. रोजगार, महंगाई, जीएसटी ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है. झूठ का प्रचार अब नहीं चलेगा.

जनता ने सब देखा और जनता सबस बताएगी. इस मौके पर सभी ने जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित की.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...